Breaking News

मऊ हादसा : सिर फूटा, टूटी टांग…मलबे से निकल रही थी चीख- पुकार, अब तक 7 की मौत

मऊ हादसा : सिर फूटा, टूटी टांग…मलबे से निकल रही थी चीख- पुकार, अब तक 7 की मौत

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को ईदगाह की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। 22 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में, महिलाएं बच्चों के साथ बैंडबाजे के पीछे चल रही थीं। बताया जा रहा है कि महिलाएं हल्दी समारोह में जा रही थीं। जैसे ही वे छोटे-छोटे घरों से घिरी संकरी गली से गुजर रही थी, एक दीवार अचानक उन लोगों पर गिर गई। देखते ही देखते सड़क पर धूल का गुबार छा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। वही हादसे का वीडियो देख कर हर कोई सहम जा रहा है।

बता दें ईदगाह की दीवार के मलबे में से कुछ महिलाओं को तुरंत ही निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कई महिलाओं के पैर और हाथ में गंभीर चोट आईं। कई बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने का ऐलान भी किया है। सीएम योगी ने सभी मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया है। गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

हादसे के बाद मच गई चीख पुकार

वही सीएम योगी ने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों का निशुल्क इलाज किया जाए। हादसे को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने जिला प्रशासन को पूरी घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि जो भी इस घटना का दोषी होगा। उसे बक्शा नहीं जाएगा। निजी स्कूल के पास बनी दीवार उस समय ढह गई. जब ईदगाह के पास शुक्रवार को शादी समारोह को लेकर कुछ महिलाएं रस्में निभा रही थीं। तभी अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बात चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। इनमें से अब तक 7 की मौत हो चुकी है।

इस मामले पर मऊ के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि शुरू में 6 की मौत हुई। जबकि 22 महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *