सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह आज कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी है। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी, साथ ही अपने पिता एवं विधायक सुल्तानपुर के जरिए निस्तारण का आश्वासन दिया।
इसके बाद वो क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हो गए। पहले वो अयोध्या, प्रयागराज बाईपास पर पहुंचे और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा खोले गए आयशर ट्रक एंड बस शोरूम का फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, लोलेपुर प्रधान सलीम सेठ सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन मौजूद रहे।
इसके बाद पुलकित सिंह नगर के विकास भवन के पास निर्माणाधीन गोपालदास पुल का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और निर्माण में लगी संस्था से जल्द से जल्द निर्माण पूरा करवाने का अनुरोध किया ताकि, नगर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान दूबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव साथ में मौजूद रहे।
इसके बाद वो सरवन गांव पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ता राम मिलन शर्मा की माता जी शिवराजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही वे गुप्तारगंज बाजार में बूथ अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति के घर पहुंचे और उनके भाई मोतीलाल प्रजापति (पीआरडी जवान) की सड़क हादसे में हुई मौत पर शोक जताया और परिजनों से संवेदना व्यक्त की। वहीं बगल के ही रहने वाले राम रतन प्रजापति के यहां बरसाती प्रजापति के निधन पर परिजनों से मिले और शोक जताया।