Breaking News

यूपी में आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान..

यूपी में आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। तारीखों के घोषणा का इंतजार आज खत्म हो सकता है। बिहार इलेक्शन के साथ ही यूपी के उपचुनाव का ऐलान किया जा सकता है।

आपको बता दें कि उपचुनाव को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है। इसके अलावा कोरोना की वजह से इस बार का चुनाव थोड़ा अलग होगा।जिन आठ सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें दो सीटें जौनपुर की मल्हनी व रामपुर की स्वार सपा की सिंटिंग सीट है। बाकी छह भाजपा की सिटिंग सीट है। दो सीट तो प्रदेश सरकार के मंत्रियों की मृत्यु हो जाने के कारण खाली हुईं हैं।

ये सीटें हैं खाली

पश्चिमी यूपी : टूंडला (फिरोजाबाद), स्वार (रामपुर), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा)
मध्य यूपी : घाटमपुर (कानपुर नगर) बांगरमऊ (उन्नाव)
पूर्वांचल : मल्हनी (जौनपुर) देवरिया सदर

पिछले साल विधानसभा उपचुनाव में सपा ने भाजपा से उसकी एक सीटिंग सीट छीन ली थी और बसपा की एक सीटिंग सीट पर उसने कब्जा किया था। एक सीट उसने खुद की बरकरार रखी थी। भाजपा ने इन चुनावों 8 सीटें जीत कर अपना प्रभुत्व बनाये रखा जबकि बसपा व कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।