Breaking News

सही दिशा में लगाएं मनीप्लांट का पौधा, हो जाए मालामाल, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

मनी प्लांट का पेड़ लोग अपने घरों में सुंदरता के साथ ही पैसों की बढ़ोतरी के लिए लगाते है। कहा ये जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है।  वैसे तो सभी अपने घरों में मनी प्‍लांट जरूर लगाते हैं ताकि  घर में आर्थिक रूप से संपन्‍नता हो लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा गया मनी प्‍लांट आपको आर्थिक रूप से कंगाल बना सकता है। अगर आप भी मनी प्‍लांट लगाना चाहते हैं तो इन खास बातों का ध्‍यान रखें। अन्‍यथा आपको काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

जब भी घर में ये पौधा लाएं तो ध्‍यान रखें कि इसे आग्‍नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व में ही लगाएं। बता दें कि इस दिशा के देवता गणेश जी है जो कि अमंगल नाशक हैं और प्रतिनिधि ग्रह है शुक्र जो कि सुख- समृद्धि दायक है।

आग्‍नेय दिशा में मनी प्‍लांट लगाने से फायदा ही फायदा होगा… 

मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर ना लगाएं। मान्यता है कि इसे सिर्फ घर के अंदर लगाने से ही लाभ होता है।

इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ना लगाएं। दक्षिण-पूर्व दिशा हमेशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है।

ऐसा भी माना जाता है कि हमेशा मनी प्लांट की पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए, कभी भी नीचे जमीन को नहीं छूनी चाहिए।

मनी प्लांटइ को कभी भी सूखने ना दें क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है। जब भी इसकी पत्तियां हल्की होने लगे तो फटाफट निकाल दें।