Breaking News

आप खा सकेंगे बांस से बने बिस्कुट, त्रिपुरा सीएम ने किए लॉन्च

बांस से बना फर्नीचर तो आपने देखा होगा और अपने घर में इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन क्या बांस के बने बिस्कुट देखे हैं? जी हां बिस्कुट। पू्र्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में बांस के बने बिस्कुट लॉन्च हुए हैं और खुद राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने शुक्रवार को विश्व बांस दिवस के मौके पर यह बिस्कुट लॉन्च किए हैं।

बांस के बने ये बिस्कुट दिखने में तो बेहद स्वादिस्ट लग रहे हैं और चखने के लिए फिलहाल त्रिपुरा जाना होगा। लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में यह बिस्कुट अपनी नायाब गुणों की वजह से देश और दुनिया के अलग-अलग कोनों में पहुंच जाएं।

दरअसल त्रिपुरा के मुख्मंत्री ने शुक्रवार को बांस के बने बिस्कुट तो लॉन्च किए साथ में बांस की बनी बोतल में शहत का पैक भी जनता के सामने प्रस्तुत किया। लेकिन बांस के बने बिस्कुट के बारे में पहली बार सुनने और देखने को मिला है। राज्य सरकार अपने यहां बनने वाले बांस के उत्पादों को देश और दुनियाभर में नया मुकाम दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में बांस रोजमर्रा के इस्तेमाल की बहुत सामान्य वस्तु है और इसे फर्नीचर से लेकर खाने तक में इस्तेमाल किया जाता है।